Gonda News: धान के खेत में नीलगाय के बच्चे को निगल गया अजगर
गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: कटरा बाजार। थानाक्षेत्र के माधोपुर चौकी क्षेत्र में गुरुवार को पयागपुर-करनैलगंज मार्ग पर धान के खेत में ग्रामीणों को एक अजगर दिखाई दिया। देखते देखते अजगर ने नीलगाय के नवजात बच्चे को जकड़कर अपना निवाला बना लिया। ग्रामीण राहुल तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि धान के खेत में अजगर नीलगाय के बच्चे को निगलते देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। खेत में अजगर होने की सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई। माधोपुर पुलिस चौकी से आरक्षी मनोज कुमार और वन दरोगा विनय कुमार बंधु ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया तथा अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने के लिए लेकर चले गए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: अजगर ने जन्म लेते ही नीलगाय के शावक को निगला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.