Gonda News: धानेपुर में सड़क हादसे में घायल पूर्व प्रधान पुत्र की मौत
गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। ससुराल जाते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राजापुर के पूर्व प्रधान पुत्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापुर के पूर्व प्रधान स्व जाकिर खान के छोटे बेटे दिलेर खान उर्फ गब्बर खान 18 सितंबर को बाइक से अपने ससुराल जा रहे थे, बताया जाता है कि बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के हटन रोड पालीपाला के पास देर शाम पहुंचे थे। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क किनारे पड़े थे, क्षेत्र भ्रमण पर निकले पुलिस वालों ने देखा तो तुरंत उतरौला सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बलरामपुर रेफर कर दिया, यहां से गोंडा और फिर गोंडा से लखनऊ रिफर किया गया। गुरुवार को लखनऊ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.