Gonda News: धनुष यज्ञ में परशुराम के अभिनय ने मोहा मन
गोंडा, अक्टूबर 26 -- Gonda News: गोण्डा, विधि संवाददाता। मोतीगंज क्षेत्र के सिसवरिया गांव में चल रही रामलीला में रविवार को धनुष यज्ञ प्रसंग का मंचन हुआ। भगवान परशुराम की भूमिका में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री विनय कुमार मिश्रा ने अपने ओजपूर्ण संवादों और सजीव अभिनय से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। आयोजक संजय अभिलाष मिश्रा ने बताया कि गांव में पिछले 80 वर्षों से रामलीला की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष आयोजन 21 अक्तूबर को शुरू हुआ है। रामलीला का समापन 30 अक्टूबर को होगा। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है। कार्यक्रम में इंद्रजीत जायसवाल, विपिन कुमार मिश्रा, राम सुरेश मिश्रा, राम बहादुर सोनी, पारसनाथ मिश्रा, रवि प्रकाश मिश्रा, जगलाल चौरसिया, मनीष मिश्रा, बेचन जायसवाल और सुधीर ठाकुर सहित अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.