Gonda News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
गोंडा, अगस्त 16 -- Gonda News: खरगूपुर , संवाददाता। खरगूपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम देखकर लौट रहे युवकों की दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत देवरिया कला के माथेडीहा निवासी अंकित चौरसिया (25) पुत्र राम नरायन अपने गांव के साथी अवनीश (20) के साथ महराजगंज-आर्यनगर मार्ग स्थित एक इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम देखने गया था। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे दोनों बाइक से कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Raebareli News: ऊंचाहार में भीषण सड़क हादसा, स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज से लौट रहे छात्र समेत दो की मौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.