गोंडा, नवम्बर 23 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता।  कोतवाली करनैलगंज की कस्बा चौकी क्षेत्र में नगर पालिका कार्यालय के पीछे फर्नीचर की दुकान के पास खड़ी बाइक रविवार देर शाम करीब आठ बजे चोरी हो गई। पठानपुरवा निवासी सहबान खां उर्फ ननके की बाइक चोर लेकर फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम दत्त नगर में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी हो गई। अहिरन पुरवा, बालपुर हजारी निवासी विष्णु कुमार यादव गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई। प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष को बुलाया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...