Gonda News: दो प्रतिष्ठान और गोदाम में आग से लाखों का नुकसान
गोंडा, नवम्बर 10 -- Gonda News: धानेपुर/नवाबगंज, हिटी। जिले में लगने से मेडिकल स्टोर, साइकिल की दुकान और बोरे के गोदाम में लाखों रुपये का सामान जल गया। धानेपुर में इटवा चौराहे के पास स्थित अपना मेडिकल स्टोर में रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में नगदी सहित लाखों रुपए की दवाएं व सामान जलकर राख हो गया। नवाबगंज कस्बे में पोस्ट ऑफिस के निकट स्थित नईम साइकिल स्टोर के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये के पार्ट्स जल गए। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक नईम ने बताया कि आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। एसओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की रही है। राजस्व निरीक्षक परशुराम मिश्रा ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजी जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.