Gonda News: दो दिवसीय विशेष अभियान में 50 वारण्टी किए गए गिरफ्तार
गोंडा, अगस्त 31 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती/गिरफ्तारी वारण्टों के प्रभावी तामीला एवं वारण्टी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कुल 50 वारण्टी को गिरफ्तार किया । अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 10, थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा 03, थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा 02, थाना धानेपुर पुलिस द्वारा 08, थाना छपिया पुलिस द्वारा 01, थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा 04, थाना तरबगंज पुलिस द्वारा 03, थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा 02, थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा 02, थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा 04, थाना परसपुर पुलिस द्वारा 05, थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा 05 तथा थाना कौड़िया पुलिस द्वारा 01 वारण्टी को गिरफ्तार किया गया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.