Gonda News: देखते ही देखते गायब हो गई हृदय रोग विभाग की सारी मशीनें
गोंडा, जुलाई 25 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में अब हृदय रोग विभाग नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। देखते ही देखते विभाग की सारी मशीनें और उपकरण गायब हो गए और हृदय रोग विभाग पर दूसरे विभाग का कब्जा हो गया है। पहले जिस वार्ड में , ईको और ट्रेडमिल जैसी मशीनें लगी थीं, अब वहां डायलसिस यूनिट संचालित हो रही है। विभाग का बोर्ड तक हटा दिया गया है। मशीनें कहां गई, उस पर अब कोई भी अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। यह बात दीगर है कि विभाग के एक कमरे ईसीजी जरूर हो रही है। कई साल पहले ही हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने के कारण विभाग को बंद कर दिया गया। डॉक्टर न होने पर मरीजों को भर्ती और इलाज नहीं मिल पा रहा था। दस बेड़ का वार्ड भी बंद हो गया। धीरे-धीरे मशीनों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.