Gonda News: दूसरे समुदाय के युवक ने किया यौन शोषण, किशोरी हुई गर्भवती
गोंडा, अगस्त 24 -- Gonda News: नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर कई बार यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को इस बात की जानकारी हुई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार आरोपी करीब एक साल से उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर और पैसे का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि इसके बाद वह किशोरी को डरा-धमकाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लोकलाज और भय के कारण किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। कुछ समय बाद किशोरी के शरीर में बदलाव दिखाई देने पर उसकी मां ने उससे पूछताछ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.