Gonda News: दूसरे थाने से जांच कराने के लिए एसपी से लगाई गुहार
गोंडा, अगस्त 31 -- Gonda News: गोण्डा। परसपुर थाने में दर्ज एक आपराधिक मुकदमे की विवेचना को लेकर वादी अनिल कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक से मुकदमे की विवेचना थाना परसपुर से हटाकर जनपद के किसी अन्य थाने से कराए जाने तथा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वादी का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा निष्पक्ष विवेचना नहीं की जा रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। आरोप लगाया गया है कि उनके द्वारा वादी और चोटिल का बयान दर्ज नहीं किया जा रहा है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी नहीं की जा रही है। विवेचक मुल्जिमानों से मिलकर मुकदमे में सुलह कराने के लिए दबाव बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.