Gonda News: दुकान में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
गोंडा, जुलाई 23 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे व निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा तथा बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार थाना इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम सरकाण्ड निवासी छेद्दन पुत्र परसराम सौनी ने तहरीर देकर बताया था कि 19 जुलाई की रात उनकी दुकान का दरवाजा तोड़कर चोर कपड़े, आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इस मामले में थाना इटियाथोक पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। एएसपी/सीओ सदर अभिषेक दावच्या ने बताया कि थाना इटियाथोक पुलिस ने गुरुवार को अर्जुनपुर रेलवे क्रॉसिंग से भरिया लबेदपुर मार्ग पर घेराबंदी कर राहुल सोनकर पुत्र मोहनलाल निवासी पंडितपुरवा सरकाण्ड तथा सद्दाम पुत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.