गोंडा, अगस्त 12 -- Gonda News: परसपुर (गोंडा), संवाददाता। गोंडा जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव के पास सोमवार रात दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे युवक से मारपीट कर 55 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को दूसरे दिन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिझौरा गांव निवासी जय बहादुर सिंह के अनुसार, उनके पिता हरिनरायन सिंह के इलाज के लिए उन्होंने बैंक व डाकघर से 55 हजार रुपये निकाले थे। उनका पुत्र सुमित सिंह रात करीब 9:05 बजे परसपुर बाजार स्थित दुकान बंद कर उक्त रकम लेकर साइकिल से घर लौट रहा था। आरोप है कि बनवरिया मस्जिद से पहले सुनसान स्थान पर कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोककर मारपीट की और 55 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने 11 अगस्त को जय बहादुर सिंह की तहरीर...