Gonda News: दीवार गिराने का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा,आठ पर केस
गोंडा, अक्टूबर 16 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। ईंट की दीवार गिराने का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को लाठी-डंडों से पीटा। घटना में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाक्षेत्र के सुभागपुर गांव निवासी अनीता देवी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव के कमलेश यादव, छोटेलाल, दिनेश, वीरेंद्र, लालजी, नंदाराम, ननका और शालू उसके घर पर पहुंचे। आरोपी उसकी ईंट की दीवार गिराने लगे। विरोध करने पर सभी लोगों ने अपशब्द कहते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के नंदलाल, बेटी आंचल और बेटे अभिषेक को भी लाठी डंडों से मारा-पीटा। जिससे सभी लोगों को काफी चोटें आईं। उसके बाद दीवार को गिरा कर जान से मारन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.