गोंडा, अक्टूबर 26 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। अयोध्या में सरयू तट पर दीपोत्सव के स्वर्णिम आभा देश-विदेश में बैठे प्रभु राम के श्रद्धालुओं के हृदय में बसी रहती है। रामपैड़ी जगमगाने वाले लाखों दीयों में गोण्डा जिले के कुम्हारों की मेहनत और हुनर की चमक भी शामिल है। रामनगरी के दीपोत्सव ने जिले के मिट्टी के दीये बनाने वाले कारीगरों के लिए रोजगार और आमदनी का अवसर दिया है। इस बार जिले में तैयार आठ लाख दीये प्रभु श्रीराम की नगरी को अपने प्रकाश से आलोकित करेंगे। जिले के दर्जन भर परिवार को आठ लाख दीये भेजने के एवज में औसतन आठ से दस लाख रुपये तक की आमदनी होगी। वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के डुमरियाडीह गांव के जगदम्बा शरण प्रजापति अयोध्या में दीपोत्सव के लिए एक लाख दीये भेज चुके हैं। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव शुरू होने के बाद से अब तक वह दस लाख दीये...