Gonda News: दिव्यांग रोजगार मेले में 28 का चयन, चार को स्वरोजगार से जोड़ा
गोंडा, अगस्त 10 -- Gonda News: गोण्डा। कौशल विकास विभाग की ओर सोमवार को जिला सेवायोजन विभाग के सहयोग से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 86 दिव्यांग प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 28 प्रतिभागियों का चयन कर सेवायोजित कराया गया। वहीं चार दिव्यांग प्रतिभागियों का मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत पंजीकरण कर स्वरोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई। रोजगार मेले में जिला समन्वयक कौशल विकास राम सिंह, एमआईएस मैनेजर दीपक खरे, अविनाश प्रताप सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा डीपीएम संतोष कुमार पाठक, अजीत कुशवाहा, पवन चौहान, अजय सिंह, सुरेश वर्मा, अंकित तिवारी और अनुराग मिश्रा ने मेले की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.