Gonda News: दिव्यांग को शराब के साथ दिखाया गिरफ्तार, वारंट होने पर मिली जानकारी
गोंडा, अक्टूबर 11 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता । एक मामले को लेकर तरबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। आरोप है कि पुलिस ने एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवक को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार दिखाकर मुकदमा दर्ज कर दिया था। दो वर्ष बाद वारंट आने पर पीड़ित परिवार को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद मानसिक दिव्यांग के भाई ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा कर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि मामला 26 जून 2024 का है। दर्ज मुकदमा के अनुसार थाना तरबगंज पुलिस ने ग्राम मुरावनपुरवा बनगांव के पास बुच्चू साहू बगिया से एक व्यक्ति को सफेद रंग की 10 लीटर की पिपिया में अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस रिकॉर्ड में गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अंकित पुत्र सरजू 42वर्ष निवासी बनगांव डीहा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.