Gonda News: दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्राली से ढोई जा रही हरे पेड़ों की लकड़ी
गोंडा, अगस्त 27 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान और लकड़ी के खुलेआम परिवहन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों की कटान के बाद लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रालियों में लादकर दिनदहाड़े करनैलगंज नगर तक पहुंचाया जा रहा है। जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। रेंजर बद्री चौहान ने बताया कि जहां कहीं अवैध कटान की शिकायत मिलती है, वहां प्रभावी कार्रवाई की जाती है। बहराइच मोड़ के पास टीम भेजकर मामले को दिखवाते हैं। लखनऊ रोड पर बहराइच मोड के पास गुरुवार को दो ट्रैक्टर-ट्रालियों में भारी मात्रा में लकड़ी लदी दिखाई दी। इनमें एक ट्राली पर क्षमता से अधिक लकड़ी लदी होने के कारण उसका चक्का अचानक दग गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.