Gonda News: दाल प्रसंस्करण से खुलेगी युवाओं के रोजगार की राह
गोंडा, अक्टूबर 14 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने के लिए एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत पहल की जा रही है। योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण (दाल) और मक्का ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 16 अक्तूबर को होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण देने के साथ उन्नत टूलकिट उपलब्ध कराने की व्यवस्था है, जिससे वे स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकें। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से जारी सूचना के अनुसार, साक्षात्कार पूर्वाह्न 11 बजे कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। उपायुक्त उद्योग बाबूराम ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.