Gonda News: दाननामे से भूमि हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
गोंडा, जुलाई 6 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। थानाक्षेत्र के भिखारीपुर कला गांव में मंदबुद्धि युवक की भूमि धोखे से अपने नाम कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। भिखारीपुर कला निवासी देव कुमारी ने एसपी से शिकायत कर आरोप लगाया था कि उनका बेटा संतोष मानसिक रूप से कमजोर है। इसी का फायदा उठाकर गांव के प्रमोद कुमार सिंह पुत्र रामसुंदर ने बीते सात मार्च को संतोष को बहला-फुसलाकर उसकी पूरी अंश भूमि का दाननामा अपने नाम करा लिया है। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता व परिवार को धमकी दी और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना, जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.