Gonda News: दहेज की खातिर विवाहिता को पीटा, घर से निकाला
गोंडा, सितम्बर 5 -- Gonda News: खरगूपुर, संवाददाता। दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर ससुराल से भगाने के मामले में एसपी के आदेश पर पति और सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। खरगूपुर के चौकियन पुरवा तेंदुआ चौखड़िया निवासी राधा मौर्य पुत्री ननके की शादी पांच जून 2025 को बलभद्र मौर्य पुत्र उग्रसेन निवासी कोड़रिया नरौरा अर्जुन थाना कोतवाली देहात के साथ हुई थी। विवाहिता राधा मौर्य का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ही ससुराल में उसके पति बलभद्र तथा सास उर्मिला प्रताड़ित करने लगीं। दहेज के नाम पर बाइक, सोने की चेन व मटर माला की मांग करने लगी। पीड़िता का कहना है कि 30 अगस्त को पति और सास ने उसे जमकर तरह से मारा पीटा। जान से मारने की धमकी देते हुए ससुराल से उसे भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.