गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: बेलसर। मुंगरा बाजार स्थित दयानंद शिक्षण संस्थान में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की रीढ़ होती है। अच्छी शिक्षा से ही चरित्रवान, संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक तैयार होते हैं। शिक्षक समाज के सच्चे निर्माता हैं। उन पर ही देश का भविष्य टिका है। इस अवसर पर राकेश पांडेय, संतोष पांडेय, अजय मिश्रा, सुनील कुमार कनौजिया, विशाल पांडेय, देवी सिंह, ललित तिवारी, रेनू पांडेय, रीता तिवारी, बिंदु तिवारी आदि रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: शिक्षक की भूमिका सिर्फ पढ़ाने तक सीमित नहीं, व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...