Gonda News: थाना परिसर से फरार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
गोंडा, जुलाई 6 -- Gonda News: छपिया, संवाददाता। निजी फैक्टरी में चोरी करते समय पकड़ा गया आरोपी पुलिस के गिरफ्त से दूर है। पुलिस चार टीमों के साथ आरोपी को तलाशने में लगी हुई है ।छपिया थाना परिसर से फरार हुआ किशोर दूसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर रहा। छपिया और खोड़ारे थाना पुलिस ने दिनभर संभावित ठिकानों व रिश्तेदारों के यहां दबिश दी। एएसपी पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई। शनिवार देर रात मिल परिसर में बिजली के तार और लोहे की चकरी चोरी करते समय सुरक्षा गार्ड अजय तिवारी ने एक आरोपी को मौके पर धर दबोचा दो भाग निकले। एक किशोर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सुरक्षा गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा चोरी का मुकदमा दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.