गोंडा, अक्टूबर 9 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थो में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को करनैलगंज और बालपुर बाजार में जांच अभियान चलाया। इस दौरान करनैलगंज में एक प्रतिष्ठान से घी के दो नमूने संग्रहित किए गए, जबकि संदेह के आधार पर करीब 160 किलोग्राम घी सीज कर दिया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और डीएम के आदेश-निर्देश के क्रम में की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने करनैलगंज बाजार स्थित विकास कुमार शुक्ला के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। यहां घी की गुणवत्ता पर संदेह होने पर नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए और शेष संदिग्ध घी को सीज किया गया। इसके बाद टीम ने बालपुर बाजार में अंशुमणि त्रिपाठी के प्रतिष्ठान से कुट्टू के आटे का नमूना भरा। अन्य प्रतिष्ठानों...