गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले में गुरुवार सुबह से तेज हवाओं से मूसलाधार बारिश बिजली व्यवस्था पर कहर बन टूटी है। जिले में 42 उपकेंद्रों में आधे से ज्यादा उपकेंद्रों पर 24 से 36 घंटे से सप्लाई बाधित है। जगह-जगह तार टूटने, जंपर उड़ने और पेड़ की डाल गिरने से फॉल्ट हुए। इसका असर शुक्रवार तक बना रहा। बिजली न मिलने से घरों में इनवर्टर जवाब दे गए हैं। जिले की करीब 20 लाख से ज्यादा आबादी अंधेरे में रहने पर विवश है। एसई सुशील कुमार यादव ने बताया कि बारिश रुकते ही फाल्ट दूर कराकर सप्लाई बहाल करा दी जाएगी। बारिश के चलते शहर के आवास विकास और बड़गांव उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी की सप्लाई बाधित हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद उपकेंद्रों तक बिजली पहुंची तो फीडर पर फाल्ट आने दुश्वारियां शुरू हो गईं। बिजली न मिलने से लोगों को पेयजल की...