गोंडा, अगस्त 24 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। बाजार से बेटे के साथ बाइक से घर जा रही 65 वर्षीय महिला को सोमवार को रेवारी रोड पर बैरागीपुरवा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान साइदा बेगम (65) पत्नी नजीर अहमद निवासी मलौना सेखनपुरवा, करनैलगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साइदा बेगम अपने बेटे अफसार के साथ बाइक से घर जा रही थीं। बैरागीपुरवा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइदा बेगम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हलका...