गोंडा, नवम्बर 3 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के परसपुर-नवाबगंज मार्ग पर गोनई गोसाईं पुरवा के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। पांडेपुरवा बबुरास निवासी श्रीराम की 50 वर्षीय पत्नी जानकी देवी अपने 25 वर्षीय बेटे विवेक कुमार के साथ बाइक से कहीं जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय अधिवक्ता वीरेंद्र विक्रम तिवारी, भीम गोस्वामी और पुलिस टीम ने दोनों घायलों को सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. श्रेया चौहान ने प्राथमिक उ...