गोंडा, अगस्त 4 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। जिले के विकासखंड मुजेहना अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरे तेंदुआ में ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गांव में लगभग 41 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। प्रशासक ने भूमि पूजन कर उप स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी। इसका निर्माण शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। प्रशासक आफताब खान ने बताया कि तेंदुआ खास गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि का सीमांकन कराने के बाद भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के अभाव में क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए करीब 25 किलोमीटर दूर मुजेहना जाना पड़ता था, जिससे विशेष रूप से गरीब, बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र...