Gonda News: तीन पूर्ति निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया
गोंडा, सितम्बर 22 -- Gonda News: गोण्डा। जिले में राशन वितरण और आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए पूर्ति विभाग में तीन पूर्ति निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी कुँवर दिनेश प्रताप सिंह ने नवीन कार्य विभाजन का आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं। विभागीय आदेश के अनुसार तहसील करनैलगंज के विकासखंड करनैलगंज व परसपुर का दायित्व संभाल रहे पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार दिवाकर को अब तहसील मनकापुर के विकासखंड मनकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तहसील तरबगंज के विकासखंड तरबगंज, नवाबगंज व वजीरगंज का प्रभार देख रहे महेश प्रसाद को तहसील करनैलगंज के विकासखंड करनैलगंज व परसपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह तहसील मनका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.