गोंडा, अगस्त 14 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज, गोंडा संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिक्सिर गांव में तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता व प्राथमिक स्कूलों के छात्र-छात्राए यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। यह भी पढ़ें- विभाजन त्रासदी से सीख लेते हुए एकजुट रहना होगा: स्वतंत्र देवविभाजन की त्रासदी उन्होंने यात्रा के पहले लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज 14 अगस्त का दिन हमारे लिए केवल स्वतंत्रता की पूर्व संध्या नहीं है, बल्कि उस पीड़ा और त्रासदी को याद करने का दिन भी है, जिसे देश ने विभाजन के दौरान झेला था। भारतीय जनता पार्टी इस दिन को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मना...