गोंडा, जुलाई 26 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। शाहपुर गांव में तालाब की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के मामले में प्रशासन की सख्ती रंग लाई। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कब्जेदार ने स्वयं अपने अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। पूरे दिन तहसील प्रशासन की निगरानी में कार्रवाई चलती रही, जिसमें दो मंजिला बैठका और बाउंड्रीवाल को गिरा दिया गया। शाहपुर गांव स्थित तालाब की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए रविवार को प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय रहा। तहसीलदार तरबगंज आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम सुबह से मौके पर मौजूद रही और अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की निगरानी करती रही। राजस्व निरीक्षक परशुराम मिश्रा ने बताया कि शाहपुर निवासी रफीक ने तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ म...