गोंडा, अक्टूबर 6 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। रामलीला महोत्सव में सोमवार रात मुनि आगमन और ताड़का वध की लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ताड़का राक्षसी के वध के साथ ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। मंचन में दर्शाया गया कि महर्षि विश्वामित्र सहित अनेक ऋषि-मुनि राक्षसों के अत्याचार से त्रस्त थे। राक्षस उनके यज्ञ, जप और तप जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में विघ्न डालते थे। धर्म की रक्षा के लिए महर्षि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचे और राजा दशरथ से भगवान राम एवं लक्ष्मण को अपने साथ वन भेजने का आग्रह किया। इसके बाद भगवान राम ने ताड़का और सुबाहु का वध कर ऋषियों को राक्षसों के आतंक से मुक्ति दिलाई। यह भी पढ़ें- Haridwar News: राम जन्म के साथ गूंजा जय श्रीराम लीला के दौरान...