Gonda News: ताइक्वांडो में सेंट जेवियर्स, खो-खो में नारायणा का दबदबा ताइक्वांडो में सेंट जेवियर्स, खो-खो में नारायणा का दबदबा
गोंडा, अक्टूबर 14 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय ताइक्वांडो, वॉलीबॉल और खो-खो प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता विद्यालयों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया गया। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पंतनगर ने 11 स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य पदकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, खो-खो में नारायणा पब्लिक स्कूल ने सेंट जेवियर्स को 19-2 से पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वॉलीबॉल के फाइनल में सुवंश मिलेनियम ने नारायणा पब्लिक स्कूल को 15-11 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। ताइक्वांडो के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.