Gonda News: तहसील में कथित भ्रष्टाचार के विरोध वकीलों ने खोला मोर्चा
गोंडा, जुलाई 13 -- Gonda News: गोण्डा, विधि संवाददाता। सदर तहसील में मुकदमों के निस्तारण में कथित भ्रष्टाचार, जानबूझकर की जा रही देरी, मनमानी कार्यशैली और साथियों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ वकीलों ने हुंकार भरी। इसके विरुद्ध बार एसोसिएशन गोण्डा और सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को मांगपत्र सौंपते हुए तत्काल और ठोस कार्रवाई की मांग की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारियों की लापरवाह और पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली के चलते वादकारियों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि अदालतों में नियमित सुनवाई का अभाव, पत्रावलियों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब और सुविधा शुल्क जैसी शिकायतों से अधिवक्ताओं तथा आमजन में गहरा आक्रोश है। यह भी पढ़ें- उपनिबंधक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.