गोंडा, अक्टूबर 24 -- Gonda News: तरबगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को थानाक्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वाड और शक्ति दीदी अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया। मिशन शक्ति टीम ने ग्राम ढोढ़ेपुर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के नेतृत्व में टीम ने गांव पहुंचकर महिलाओं-बालिकाओं को साइबर ठगी, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध और एसिड अटैक जैसे अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी। टीम ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में समझाया और घर-परिवार या आने-जाने के रास्ते में किसी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...