गोंडा, अक्टूबर 7 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के डिडिसिया कला और सेझिया गांव में मारपीट के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डिडिसिया कला जुवराज पुरवा की पीड़िता मालती पत्नी मोती सिंह का आरोप है कि सोमवार बच्चों के खेलने के विवाद में बलराज सिंह, कमला देवी और रेनू देवी ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। नाक पर गंभीर चोट आई। दूसरी घटना में सेझिया चितावन पुरवा निवासी प्रिंस गुप्ता ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को फूल तिवारी उर्फ कुल पुत्र रामशंकर तिवारी ने उसकी मां जयमाला देवी पर धारदार हथियार से हमला कर हाथ और कंधे पर चोट पहुंचाई। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि दोनों तहरीरों के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...