Gonda News: तबादले के बाद कार्यभार न संभालने पर सफाईकर्मी निलंबित
गोंडा, जुलाई 3 -- Gonda News: गोण्डा। स्थानांतरण के बाद नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर प्रभारी डीपीआरओ ने सफाईकर्मी गंगा प्रसाद निषाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 27 जून को उनका स्थानांतरण ग्राम पंचायत मीरपुर युसुफ से ग्राम पंचायत खरगूपुर (विकासखंड नवाबगंज) किया गया था, लेकिन उन्होंने अब तक योगदान नहीं किया। इसे सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली और विभागीय आदेशों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। मामले की जांच एडीओ पंचायत पण्डरीकृपाल को सौंपी गई है, जिन्हें एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.