गोंडा, जुलाई 30 -- Gonda News: गोण्डा। विकास खंड परसपुर के राजस्व ग्राम सरैंया नान्हू में तैनात सफाईकर्मी राम विलास गुप्ता के खिलाफ डीपीआरओ जीडी जैन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि 30 जुलाई को वह बिना अवकाश स्वीकृत कराए और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के जिला मुख्यालय पर घूमते पाए गए, जबकि उन्हें अपने तैनाती गांव में साफ-सफाई कार्य करना था। इसे कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए डीपीआरओ ने तीन दिन के भीतर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), परसपुर के माध्यम से लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित दिवस का वेतन अवरुद्ध कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...