गोंडा, जुलाई 23 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनौली मोहम्मदपुर में गुरुवार को नौशहरा, लोनियनपुरवा, दूबेपुरवा होते हुए घरुकनपुरवा संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। बताया जा रहा है कि डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से 2.5 किलोमीटर लंबी का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक प्रेम नरायन पाण्डेय ने विधि विधान से पूजा-पाठ कर भूमिपूजन किया। विधायक ने कहा कि तरबगंज क्षेत्र में सड़क और जनसुविधाओं का विस्तार करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस सड़क के निर्माण से सोनौली मोहम्मदपुर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षों से इस कच्चे मार्ग को पक्का करने की मांग की जा रही थी। बरसात में आवागमन ब...