Gonda News: डीएम से सफाई व प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग
गोंडा, अगस्त 12 -- Gonda News: गोण्डा। नगर में ध्वस्त प्रकाश व सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रत्ना वर्मा ने डीएम से इसे शीघ्र व्यवस्थित करने की मांग की है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा है कि पूरे नगर की प्रकाश व्यवस्था की यह स्थिति है कि सायं काल होते ही मुख्य मार्गो की भी स्ट्रीट लाइट नहीं जलती तो दूसरी ओर आवास विकास जैसे पाश कॉलोनी की स्थिति यह है कि रात्रि होते ही यहां पर अंधेरे का राज स्थापित हो जाता है। कहीं-कहीं कोई इक्का-दुक्का स्ट्रीट लाइट जल रही है इसको लेकर जब जिम्मेदार लोगों से बात की जाती है तो लाइट आपूर्ति न होने की बात कह कर हमेशा टाला जाता है। नालों की सफाई की निविदा होने के बाद भी पूरे नगर क्षेत्र में नालों की सफाई नहीं की जा सकी है जिससे थोड़ी सी बरसात होते ही जल भराव हो जाता है। उन्होंने जिलाधिकारी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.