Gonda News: डिप्टी सीएम से मिलकर लगाई न्याय की गुहार
गोंडा, जुलाई 16 -- Gonda News: तरबगंज। तहसील क्षेत्र के एक बुजुर्ग ने लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मिलकर न्याय की की गुहार लगाई है। आरोप है कि उनकी भूमि को फर्जी तरीके से दूसरों के नाम दर्ज कर ली गई। डिप्टी सीएम ने डीएम को मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तहसील क्षेत्र के गांव चौहानपुरवा गौहानी निवासी देवकली पुत्र राम आसरे की तीन बीघा भूमि को गांव के कुछ लोगों ने अपने नाम कराए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसे कागजों में मृत घोषित कर दिया गया था। तहसीलदार न्यायालय में वाद चल रहा था, जिसमें आदेश हो चुका है और स्थापना आदेश भी जारी कर दिया गया है। एसडीएम प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। मामला पुराना है और तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.