गोंडा, अक्टूबर 18 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और शिक्षा को रोचक बनाने की दिशा में देवीपाटन मंडल में प्रयास तेज हो रहे हैं। मंडल के चारों जिलों के 942 विद्यालयों में इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) लैब की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ कंप्यूटर और डिजिटल शिक्षण संसाधनों से परिचित कराने का अवसर मिल रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए यह सुविधा तकनीकी ज्ञान हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। आईसीटी लैब की संख्या के मामले में बहराइच मंडल में सबसे आगे है। यहां 600 विद्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध है। वहीं गोण्डा के 143, बलरामपुर के 120 और श्रावस्ती के 79 विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापित हैं...