Gonda News: ठोस पहल बिना आंदोलन नहीं होगा खत्म: जमाल
गोंडा, सितम्बर 8 -- Gonda News: गोण्डा। भाकपा माले का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। जिला प्रभारी जमाल खान ने कहा कि ठोस नतीजे के बिना धरना समाप्त नहीं होगा। नौ दिन बाद भी प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई न होने पर आंदोलनकारियों में नाराजगी है। नगर मजिस्ट्रेट ने धरना स्थल पहुंचकर दूसरी बार वार्ता की, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। बुधवार को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी से वार्ता का समय तय किया गया। इस दौरान राजीव कुमार, मुस्ताक अहमद, मोहम्मद अयूब, पंकज पासवान, आशीष कुमार, चेतराम, कृष्ण नारायण वर्मा, शोभाराम और सुख सेन सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.