Gonda News: ठेके पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने में तीन गिरफ्तार
गोंडा, अक्टूबर 6 -- Gonda News: गोण्डा। देहात कोतवाली क्षेत्र में शराब की दुकान के पास हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से अवैध पिस्टल, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक पांच अक्टूबर की देरशाम ग्राम रायपुर सुल्तानजोत स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के पास फायरिंग की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी रामफेर तिवारी उर्फ पालू तिवारी को मौके से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर डड़वा कानूनगो स्थित मत्स्य पालन विभाग की बिल्डिंग से उसके दो साथी मोहम्मद कलाम निवासी कर्बला रोड गिर्द और पंकज मिश्रा निवासी ग्राम मांदे बहलोलपुर को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: कोपा चट्टी पर हवाई फायरिंग मामले में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.