गोंडा, नवम्बर 16 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज, संवाददाता। छठ पूजा के लिए घाट जा रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाबामठ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कई महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें तीन महिलाओं को अधिक चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत मुकुंदपुर के कालिका पुरवा निवासी अर्जुन सिंह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से महिलाओं को छठ पूजा के लिए घाट लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बाबामठ के पास सामने से आ रहे डंपर ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में सोनी सिंह, वैष्णवी सिंह और कंचन सिंह को अधिक चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: एनएच पर सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत पांच घायल, सभी रेफर घटना के बाद अर्जुन सिंह ने थाने पहुंचकर पुल...