गोंडा, जुलाई 10 -- Gonda News: नवाबगंज/टिकरी, हिटी। किशुनदास पुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका बायां पैर घुटने के नीचे कटकर अलग हो गया है। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उसे नवाबगंज सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। घायल बालक के बड़े भाई उमेश ने बताया कि वह मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बुकनापुर गांव का रहने वाला है। किशुनदासपुर गांव में ही वह और उसका परिवार डेरा डाल के रहते हैं। उसके छोटे भाई अरविंद (12) पुत्र राजेश को बीते दो साल से दौरे पड़ते हैं। यह भी पढ़ें- Gonda News: ट्रेन की चपेट में आने से बालक का पैर कटा, मेडिकल कालेज रेफर शुक्रवार कि सुबह करीब 11 बजे उसका छोटा भाई अरविंद शौच के लिए रेलवे ट्रैक के क...