गोंडा, नवम्बर 2 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026 में एलबीएस डिग्री कॉलेज गोंडा की पुरुष और महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। पुरुष टीम ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की टीम को हराकर जीत दर्ज की, जबकि महिला टीम ने एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर को पराजित कर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। पुरुष टीम में निर्भय शुक्ला, विवेक शुक्ला, सुजीत कुमार शुक्ला और शिवांश गुप्ता शामिल रहे। वहीं महिला टीम में वैष्णवी मिश्र, विभा शुक्ला, मन्नत और रुखसाना ने मुकाबले में दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की ओर से ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस उपलब्धि में क्रीड़ा परिषद के संयोजक डॉ. संतोष कुम...