गोंडा, अक्टूबर 19 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के छावनी सरकार ग्राम पंचायत के मजरा धरखन पुरवा निवासी 27 वर्षीय युवक की टेढ़ी नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार शाम गांव के पास नदी में नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सोमवार को उसका शव कटहा घाट पुल के पास नदी किनारे उतराता मिला। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों ने बताया कि धरखन पुरवा निवासी सरवन सिंह (27) रविवार शाम टेढ़ी नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। हादसे के बाद उसका पता नहीं चल सका। परिजनों और ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। सोमवार को कटहा घाट पुल के पास नदी किनारे शव उतराता देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलन...