गोंडा, सितम्बर 27 -- Gonda News: कटरा बाजार, संवाददाता। रविवार को थाना क्षेत्र में स्थित रामापुर पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का शव टेढ़ी नदी में उतराता देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के शाहजोत मौजा में रामापुर पुल के नीचे नदी में एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने की जानकारी मिली है । मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया गया जो सफेद कपड़े में लिपटा था और उस पर सफेद चावल और फूल पड़ा हुआ मिला है। ऐसा लग रहा है कि शव को कहीं से लाकर फेंक दिया गया है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...