गोंडा, जुलाई 25 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की ओर बढ़ रही है। टेढ़ी नदी पर सरैया चौबे और मोकलपुर के बीच प्रस्तावित दीर्घ सेतु के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सॉइल टेस्टिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। विधायक अजय सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब दो माह पूर्व जिलाधिकारी को सेतु निर्माण का प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद अब तकनीकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधायक ने बताया कि वर्तमान में पुल न होने के कारण क्षेत्रवासियों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लगभग 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। सेतु बनने के बाद यह दूरी घटकर महज तीन किलोमीटर रह जाएगी। इससे करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र की लगभग डेढ़ लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और शिक्षा, ...