Gonda News: टीन शेड की पाइप से लटका मिला युवक का शव
गोंडा, नवम्बर 15 -- Gonda News: नबाबगंज, संवाददाता। क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव के पूरे राम प्रसाद में रविवार सुबह मड़हे के टीनशेड में लगे पाइप से एक युवक का शव गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी। गांव के रहने वाले मनीष कुमार ने बताया कि करीब दस दिन पहले एक युवक उनके घर आया था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था और अपना नाम सोनू बताता था। उसकी उम्र करीब 42 वर्ष थी। रविवार सुबह जब वह सोकर उठे और पशुओं के लिए भूसा निकालने मड़हे की ओर गए तो टीनशेड में लगे पाइप से गमछे के सहारे युवक का शव लटका देखा। उन्होंने बताया कि युवक के घर और परिवार के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। वह कई वर्षों से गांव में ही रह रहा था। एसओ मृतुन्जय सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.